12th ke baad army me doctor kaise bane

यदि आप 12वीं कक्षा के बाद ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप भारतीय रक्षा सेनाओं (आर्मी, एयर-फ़ोर्स और नेवी) में डॉक्टर बनें तो इसके लिए आपको Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे (महाराष्ट्र) से MBBS कोर्स करना होगा। AFMC, पुणे से MBBS करने के बाद भारतीय रक्षा सेनाओं (थलसेना, वायुसेना या नौसेना) में चिकित्सा अधिकारी (मेड़िकल ऑफिसर) के रूप में कार्य करना अनिवार्य होता है। रक्षा सेनाओं की जिस सेवा में सम्बंधित अधिकारी कार्य (नौकरी) करते हैं उसको “Armed Forces Medical Service” कहा जाता है। यहाँ पर आपको 12th के बाद Army, Air-Force या Navy में डॉक्टर बनने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि 12th के बाद आर्मी (Army) में डॉक्टर (Doctor) कैसे बनें।

AFMC क्या है

12th के बाद इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफाॅर्स या इंडियन नेवी में डॉक्टर बनना सुनिश्चित करने के लिए आपको Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे के MBBS कोर्स में एडमिशन लेना होता है। परन्तु इस से सम्बंधित प्रक्रिया और अन्य जानकारी पाने से पूर्व यह जान लेना आवश्यक है कि AFMC क्या है।

AFMC, पुणे में स्थित एक मेड़िकल कॉलेज है जो महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस, नासिक से संबद्धित है। AFMC की स्थापना 1948 में हुई थी और आज यह भारत के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में से एक है। वर्तमान में AFMC में MBBS और B.Sc (नर्सिंग) स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स कराये जाते हैं। इन स्नातक कोर्सों के अलावा AFMC में कई स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्स भी कराये जाते हैं। MBBS और B.Sc (नर्सिंग), दोनों ही कोर्स AFMC से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय रक्षा सेनाओं (थलसेना, वायुसेना या नौसेना) में क्रमशः डॉक्टर और नर्स के रूप में नौकरी करना अनिवार्य होता है।

AFMC में एडमिशन की योग्यता क्या है

भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से Physics (भौतिक विज्ञान), Chemistry (रसायन विज्ञान), Biology (जीव विज्ञान) और English (अंग्रेजी) विषयों में न्यूनतम 60% अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र AFMC के MBBS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त योग्यता के अलावा अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में फिज़िक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश चारों विषयों में न्यूनतम 50% अंक भी होने चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास 10वीं कक्षा में गणित विषय होना भी अनिवार्य है और अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से लेकर 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AFMC में एडमिशन कैसे होता है

Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे के MBBS कोर्स में एडमिशन NEET परीक्षा के आधार पर होता है।

AFMC में MBBS की कुल कितनी सीट हैं

वर्तमान में AFMC कॉलेज में MBBS कोर्स की कुल 130 (105 लड़कों के लिए और 25 लड़कियों के लिए) सीट हैं।

AFMC से MBBS के बाद Army में Doctor कैसे बनते हैं

AFMC, पुणे के MBBS कोर्स की कुल अवधि भी भारत के अन्य मेड़िकल संस्थानों के MBBS कोर्स की ही भाँति साढ़े 5 वर्ष की होती है, जिसमें से 4 वर्ष और 6 महीने की अवधि की पढ़ाई होती है और 1 वर्ष की अवधि की इंटर्नशिप होती है।

AFMC में 4 वर्ष और 6 महीने की पढ़ाई करने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी पसंद और रिक्तियों के आधार पर 1 वर्ष की इंटर्नशिप के लिए निम्नलिखित पदों पर भेजा जाता है:-

  • इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट
  • इंडियन एयरफ़ोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर
  • इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट

उपरोक्त सेनाओं में उपरोक्त लिखित पद पर 1 वर्ष की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद अधिकारियों को भारतीय रक्षा सेनाओं में निम्नलिखित पदों पर नियमित रूप से नियुक्त कर दिया जाता है:-

  • भारतीय थलसेना (Indian Army) में कप्तान (Captain)
  • भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट
  • भारतीय नौसेना (Indian Navy) में लेफ्टिनेंट

AFMC से MBBS के बाद सेना में नौकरी ना करने के लिए क्या करें

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि AFMC से MBBS करने के बाद अभ्यर्थियों को भारतीय रक्षा सेनाओं में न्यूनतम 7 वर्षों तक नौकरी करना आवश्यक होता है। इसके लिए MBBS कोर्स में एडमिशन के दौरान ही अभ्यर्थियों के माता-पिता से एक बॉन्ड भरवाया जाता है जिसमें यह लिखा होता है कि यदि अभ्यर्थी AFMC से MBBS करने के बाद सेना को अपनी सेवाएं नहीं देता है तो उसको सम्बंधित बॉन्ड में लिखी रक़म भारत सरकार को जमा करानी होगी। और वर्तमान में यह बॉन्ड की रकम 30 लाख रूपये है।

अर्थात, यदि कोई अभ्यर्थी AFMC से MBBS करने के बाद भारतीय रक्षा सेनाओं में डॉक्टर के रूप में नौकरी नहीं करना चाहता है तो उसको वर्तमान के बॉन्ड नियमों के अनुसार सरकार को 30 लाख रूपये देने होंगे।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से हमने आपको “12th के बाद Army में Doctor कैसे बनें” से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। अतः यदि आप 12th के बाद ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप आर्मी में ही डॉक्टर बनें तो आप ऊपर लिखित प्रक्रिया के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

14 thoughts on “12th के बाद आर्मी (Army) में डॉक्टर (Doctor) कैसे बनें ?”
  1. Agar ham AFMC sa MBBS krna ka bad Army join nhi kr paye bcoz we are medically unfit to kya hma us time pa bhi bond money deni hogi.
    Plz reply fast
    Thank you

      1. Neet clear krne ke bad side hi sayd masically or physical or other processes ho …. Jese army join krne pr hoti h or fir traning start vese ho doctor ki

  2. Paper clear hone kd bad hi sayd
    madical or fisical or other processes ho jati h jese army join krne pr hoti h fir soldier ko army traning di jati h or hme doctor ki

  3. Sir agar AFMC college m hum padhenge toh hame kitna fees dena padega pure 5.5 year ka ?
    Agar hum 7 year ka job karenge army doctor banake toh kya hum 7 year m kabhi apne ghar nahi ja sakte kya ? Sir please reply me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!