AIIMS se M.Sc kaise kare

MBBS और चिकित्सा जगत के विभिन्न अन्य कोर्सों के लिए “अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान” या “ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेड़िकल साइंस (AIIMS)” भारत के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में स्थान रखते हैं। भारत में वर्तमान में कई AIIMS संस्थान मौजूद हैं परन्तु दिल्ली में स्थित AIIMS संस्थान MBBS कोर्स के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। परन्तु आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि AIIMS में केवल MBBS, MD / MS या अन्य मेड़िकल कोर्स ही नहीं कराये जाते हैं बल्कि कई विषयों में M.Sc (मास्टर ऑफ़ साइंस) कोर्स भी कराया जाता है। यदि आप भी AIIMS जैसे उच्च कोटि के शिक्षण संस्थानों से M.Sc करना चाहते हैं तो उस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि AIIMS से M.Sc कैसे करें ?

AIIMS में कौन से विषयों में M.Sc कराई जाती है

AIIMS संस्थानों में मुख्यतः निम्नलिखित विषयों में M.Sc कराई जाती है:-

  • M.Sc (नर्सिंग)
  • M.Sc (Medical Anatomy) / M.Sc (चिकित्सा शरीर रचना)
  • M.Sc (मेड़िकल बायोकेमिस्ट्री)
  • M.Sc (बायोफिज़िक्स)
  • M.Sc (Medical Physiology) / M.Sc (चिकित्सा शरीर क्रिया विज्ञान)
  • M.Sc (Medical Pharmacology) / M.Sc (चिकित्सा औषध विज्ञान)
  • M.Sc (Reproductive Biology and Clinical Embryology / प्रजनन जीव विज्ञान और क्लीनिकल भ्रूणविज्ञान)
  • M.Sc (Nuclear Medicine Technology) / M.Sc (परमाणु चिकित्सा प्रौद्योगिकी)
  • M.Sc (कार्डियोवास्कुलर इमेजिंग और एंडोवास्कुलर टेक्नोलॉजी)
  • M.Biotech (मास्टर ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी)

AIIMS संस्थानों में कराये जाने वाले उपरोक्त सभी कोर्सों की अवधि 2 वर्ष की होती है।

AIIMS से M.Sc करने के लिए योग्यता (Eligibility) क्या है

AIIMS से विभिन्न विषयों में M.Sc करने के लिए योग्यताएं निम्नलिखित हैं:-

M.Sc (नर्सिंग) के लिए

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों सहित B.Sc (ऑनर्स) नर्सिंग / 4 वर्षीय B.Sc (नर्सिंग) / B.Sc (नर्सिंग) (पोस्ट-बेसिक)
  • आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंकों में नियमानुसार छूट दी जाती है।

M.Sc (मेड़िकल एनाटॉमी/ मेड़िकल बायोकेमिस्ट्री/ बायोफिज़िक्स/ मेड़िकल फिजियोलॉजी/ मेड़िकल फार्माकोलॉजी) के लिए

उपरोक्त लिखित विषयों के M.Sc कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंकों सहित निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए:-

M.Sc (Reproductive Biology and Clinical Embryology) के लिए

  • जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषय सहित B.Sc डिग्री

M.Sc (Nuclear Medicine Technology) के लिए

  • Nuclear Medicine विषय सहित B.Sc डिग्री; या
  • Physics (भौतिक विज्ञान), Chemistry (रसायन विज्ञान) और Maths (गणित) विषयों सहित B.Sc डिग्री; या
  • रेडियोथेरेपी या सम्बंधित विषय सहित B.Sc डिग्री; या
  • जीवन विज्ञान (Life Science) के विषयों और भौतिक विज्ञान (Physics) विषय सहित B.Sc डिग्री

M.Sc (कार्डियोवास्कुलर इमेजिंग और एंडोवास्कुलर टेक्नोलॉजी) के लिए

  • रेडियोग्राफ़ी विषय में B.Sc डिग्री

M.Biotech (मास्टर ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी) के लिए

  • उपरोक्त लिखित M.Sc कोर्सों की योग्यताओं के अलावा B.Tech (बायोटेक्नोलॉजी) डिग्री धारक अभ्यर्थी भी M.Biotech (मास्टर ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी) कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य हैं।

AIIMS के M.Sc कोर्स में एडमिशन कैसे होता है

  • AIIMS के M.Sc / M.Biotech कोर्सों में प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) के माध्यम से एडमिशन होता है।
  • उपरोक्त प्रवेश परीक्षा कुल 90 मिनट की समयावधि की होती है।
  • इस प्रवेश परीक्षा में 90 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं, जो मुख्यतः सम्बंधित विषय के स्नातक स्तर के होते हैं।
  • AIIMS की M.Sc प्रवेश परीक्षा मात्र अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाती है।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलता है और प्रत्येक गलत उत्तर का 1/3 अंक काट लिया जाता है।
  • यह एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है जिसके माध्यम से भारत के सभी AIIMS संस्थानों के M.Sc / M.Biotech कोर्स में प्रवेश मिलता है।
  • यह एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है जो दिल्ली / राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें: IIT से M.Sc कैसे करें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से हमने आपको AIIMS से M.Sc कोर्स करने से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की हैं, जैसे कि AIIMS के M.Sc कोर्स के विषय, AIIMS के M.Sc कोर्स में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया आदि। यदि आप भी AIIMS जैसे उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान से M.Sc करना चाहते हैं तो आप अपनी योग्यता के अनुसार सम्बंधित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा और रोज़गार से सम्बंधित विभिन्न विकल्पों के बारे में जान सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!