scientist kaise bane

परिचय (Introduction)

साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें या वैज्ञानिक कैसे बनें, यह जानने से पहले यह जानना आवश्यक है कि साइंटिस्ट (Scientist) या वैज्ञानिक कौन होते हैं। साइंटिस्ट (Scientist) वह व्यक्ति होते हैं जिनको किसी प्राकृतिक या भौतिक या रासायनिक या अन्य विज्ञानों या विषयों में उच्च एवं गहन अध्ययन द्वारा विशेषज्ञता प्राप्त होती है और वह अपनी विशेषज्ञता का प्रयोग किसी वैज्ञानिक या सम्बंधित शोध (research) कार्य में करते हैं।

भारत में कई अनुसंधान संगठन और अनुसंधान केंद्र हैं जहाँ पर अनेकों साइंटिस्ट (Scientist) कार्यरत हैं। भारत में अनेकों विषय ऐसे हैं जिनमें विशेषज्ञ व्यक्तियों को साइंटिस्ट पद पर नियुक्त किया जाता है। जिन विषयों में विभिन्न अनुसंधान केंद्रों में Scientist या वैज्ञानिक नियुक्त होते हैं उनमें से मुख्य विषय जीव विज्ञान (Biological Sciences), भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), इंजीनियरिंग (Engineering), मेड़िकल साइंस (Medical Science), बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology), एग्रीकल्चर (Agriculture), जियोलॉजी (Geology) आदि हैं और जिन अनुसंधान केंद्रों या संगठनों आदि में वैज्ञानिकों की नियुक्ति होती है उनमें से मुख्य निम्नलिखित हैं :

  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)
  • इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO)
  • डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO)
  • इंडियन कौंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR)
  • ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS); आदि।
    यहाँ पर हम भारत के विभिन्न अनुसंधान केंद्रों आदि में साइंटिस्ट नियुक्त होने के लिए योग्यता, विशेषज्ञता आदि सहित सम्पूर्ण प्रक्रिया जानेंगे। आइये जानते हैं कि वैज्ञानिक या साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें।

Scientists are the true driving force of civilization (वैज्ञानिक सभ्यता की असली प्रेरक शक्ति हैं)

James Burke

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में Scientist बनने के लिए इंजीनियरिंग विषयों में ग्रेजुएट (B.E./ B.Tech) और Sciences (विज्ञान) विषयों में पोस्ट- ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

BARC में साइंटिस्ट (Scientist) पद पर नियुक्ति के लिए 2 भिन्न- भिन्न ट्रेनिंग स्कीम मौजूद हैं – (1). Orientation Course for Engineering Graduates and Science Postgraduates (OCES); और (2). DAE Graduate Fellowship Scheme for Engineering Graduates and Physics Postgraduates (DGFS).

उपरोक्त दोनों कोर्सों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को BARC में Scientist (Scientific Officer ‘C’) के पद पर नियुक्त कर लिया जाता है।

उपरोक्त दोनों ट्रेनिंग कोर्सों/ स्कीमों में admission (प्रवेश) पाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

(1). योग्यता :-

इंजीनियरिंग विषयों में मैकेनिकल, केमिकल, मेटलर्जिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन, न्यूक्लियर और सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों सहित B.E./ B.Tech अभ्यर्थी उपरोक्त कोर्सों में प्रवेश और साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन विषयों में न्यूनतम 60% अंकों सहित 5 वर्षीय एकीकृत (Integrated) M.Tech डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं।

Science (विज्ञान) विषयों में भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और Bioscience (Agriculture या Biochemistry या Microbiology या Molecular Biology या Biotechnology या Genetics या botany या zoology या Plant Science या Food Technology या Life Science या Biomedical Science आदि) में न्यूनतम 60% अंकों सहित पोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री (M.Sc.) धारक उपरोक्त कोर्सों में प्रवेश और साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(2). आयु सीमा :-

BARC में साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए आवेदन करने हेतू अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। OBC अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष और SC/ ST अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाती है।

(3). आवेदन शुल्क :-

उपरोक्त लिखित OCES और DGFS कोर्सों के लिए आवेदन करने हेतू सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क जमा कराना होता है। बाकी सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी जाती है।

(4). आवेदन कैसे करें :-

BARC में साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी https://barconlineexam.in/ वेबसाइट पर जा कर OCES या DGFS कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(5). नियुक्ति प्रक्रिया :-

BARC में Scientist (वैज्ञानिक) पद पर नियुक्ति पाने हेतू उपरोक्त लिखित दोनों कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को सम्बंधित विषय के साक्षात्कार में उत्तीर्ण होना होता है।

सम्बंधित साक्षात्कार के लिए बुलाये जाने हेतू 2 माध्यम हैं :- (i). सम्बंधित इंजीनियरिंग या विज्ञान विषय में आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करना; और/ या (ii). सम्बंधित विषय में GATE परीक्षा उत्तीर्ण करना।

अभ्यर्थियों के पास उपरोक्त दोनों में से कोई एक या दोनों माध्यमों के द्वारा साक्षात्कार तक पहुँचने का विकल्प मौजूद है। साक्षात्कार के लिए अपनी उम्मीदवारी को तीव्र करने के लिए अभ्यर्थियों को उपरोक्त लिखित दोनों माध्यमों में आवेदन करना चाहिए।

(6). अंतिम नियुक्ति :-

सम्बंधित साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को medically fit पाए जाने पर उनका सम्बंधित OCES/ DGFS कोर्स के लिए चयन कर लिया जाता है और सम्बंधित OCES/ DGFS कोर्स को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरांत BARC या भारत सरकार के किसी अन्य सम्बंधित परमाणु ऊर्जा इकाई में Scientist (Scientific Officer) के पद पर नियुक्त कर लिया जाता है।

यह पद भारत सरकार का ग्रुप-A राजपत्रित (Gazetted) पद है और इस पद पर नियुक्ति के उपरांत अभ्यर्थियों को भारत सरकार के मानकों के अनुसार एक उच्च वेतन (Salary) प्राप्त होता है।

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) में साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें

“Indian Space Research Organization (ISRO)” या “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन”, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में मुख्य अनुसन्धान केंद्र है।

इसरो (ISRO) में साइंटिस्ट (Scientist) या वैज्ञानिक बनने के लिए योग्यता, आवदेन, परीक्षा आदि सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

(1). योग्यता :-

ISRO में आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी मुख्यतः कंप्यूटर/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ सिविल इंजीनियरिंग में 65% अंकों सहित ग्रेजुएट (B.E./ B.Tech) या 60% अंकों सहित पोस्टग्रेजुएट (M.E./ M.Tech) होने चाहिए।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तक हो सकती है। अनुसूचित जाति/ जनजाति और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है।

(2). आवेदन कैसे करें :-

ISRO द्वारा विज्ञापित करने के उपरांत अभ्यर्थी तय समय सीमा में अपनी योग्यता के अनुसार सम्बंधित साइंटिस्ट (Scientist) पद हेतू isro.gov.in वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

(3). नियुक्ति प्रक्रिया :-

ISRO में scientist या वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति हेतू अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के दो चरणों से गुज़रना होता है।

लिखित परीक्षा में Arithmetic & Reasoning; English; सम्बंधित इंजीनियरिंग विषय; आदि पर कुल 80 बहुवैकल्पिक प्रश्नों की 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की एक परीक्षा होती है।

लिखित परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के 3 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक ग़लत उत्तर का 1 अंक काट लिया जाता है।

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है और साक्षात्कार (Interview) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति साइंटिस्ट के पद पर कर दी जाती है।

(4). अंतिम नियुक्ति :-

Scientist के पद पर अंतिम नियुक्ति होने के बाद अभ्यर्थियों को इसरो के अलावा भारत के अंतरिक्ष अनुसन्धान के विभिन्न केंद्र जैसे कि विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, सतीश धवन स्पेस सेंटर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग आदि में नियुक्त किया जाता है।

डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO) में साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें

“Defence Research & Development Organization (DRDO)”, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक अनुसंधान संगठन है। DRDO को हिंदी में “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन” कहा जाता है।

DRDO में Scientist (वैज्ञानिक) पद के लिए इंजीनियरिंग विषयों में ग्रेजुएट (B.E./ B.Tech) और साइंस विषयों एवं साइकोलॉजी विषय में पोस्टग्रेजुएट (M.Sc./ M.A.) डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

DRDO में साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और अन्य पिछड़ी जाति (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी जाती है।

इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ मेटलर्जिकल/ केमिकल/ एरोनॉटिकल/ सिविल) और साइंस (Physics/ Chemistry/ Maths) विषयों में साइंटिस्ट (Scientist) पद पर आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी सम्बंधित GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए और साइकोलॉजी विषय में साइंटिस्ट (Scientist) पद पर आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी सम्बंधित UGC NET (National Eligibility Test) परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए।

कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में साइंटिस्ट (Scientist) पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके GATE परीक्षा में प्राप्तांकों के अनुसार वर्णनात्मक लिखित परीक्षा (Descriptive Written Exam) एवं साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है।

उपरोक्त वर्णनात्मक लिखित परीक्षा में 2 पेपर आयोजित किये जाते हैं। दोनों पेपर 300- 300 अंकों के और 3- 3 घंटे के होते हैं और इन परीक्षाओं का Syllabus (पाठ्यक्रम) और level (स्तर) UPSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले IES (इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा) Exam के समकक्ष होता है।

बाकी सभी इंजीनियरिंग और साइंस विषयों हेतू सम्बंधित GATE परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर मात्र साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है और इन विषयों के लिए कोई भी अन्य लिखित परीक्षा नहीं होती है।

साइकोलॉजी विषय में साइंटिस्ट पद हेतू भी NET परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मात्र साक्षात्कार के लिए ही बुलाया जाता है।

उपरोक्त लिखित इंजीनियरिंग विषयों में साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन करने हेतू IIT ya NIT से न्यूनतम 80% अंकों सहित B.E./ B.Tech डिग्री धारकों को DRDO द्वारा GATE परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से छूट दी गयी है।

सम्बंधित लिखित परीक्षा और Interview में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को DRDO में Scientist ‘B’ पद पर नियुक्त कर लिया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी पदों की विज्ञप्ति के बाद DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) में साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें

इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR), भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन (DARE) का विभाग है।

ICAR में साइंटिस्ट या वैज्ञानिक बनने के लिए अभ्यर्थियों को एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस (ARS) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी एग्रीकल्चर (कृषि) विषय में पोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री धारक होने चाहिए।

उपरोक्त परीक्षा में कुल 3 चरण होते हैं :- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam) और साक्षात्कार (Interview).

प्रारंभिक परीक्षा मात्र एक क्वालीफाइंग परीक्षा होती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

मुख्य परीक्षा 240 अंक और साक्षात्कार 60 अंकों का होता है।

ARS परीक्षा की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गयी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को ICAR में साइंटिस्ट के पद पर नियुक्त कर लिया जाता है।

ICAR में साइंटिस्ट पद पर नियुक्ति के उपरांत सीनियर साइंटिस्ट या उस से ऊपर किसी भी पद पर पदोन्नति पाने के लिए अभ्यर्थियों को Ph.D डिग्री प्राप्त करने की अनिवार्यता रखी गयी है।

ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) में साइंटिस्ट (Scientist) कैसे बनें

ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) में साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले न्यूनतम 60% अंकों सहित इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) में साइंटिस्ट (Scientist) नियुक्त होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी पहले GATE परीक्षा में उत्तीर्ण होना होता है।

GATE परीक्षा में प्राप्तांको के आधार पर BIS में साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीधा साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है।

अंतिम चयन सूची तैयार करने के लिए GATE परीक्षा में प्राप्तांकों को 85% और साक्षात्कार में प्राप्तांकों को 15% महत्व दिया जाता है।

साइंटिस्ट (Scientist) द्वारा किये जाने वाले मुख्य कार्य

  • प्रयोगों और शोध कार्यों की योजना बनाना और उनका संचालन करना।
  • शोध पत्र और रिपोर्ट लिखना।
  • विभिन्न सैंपल एकत्रित करना और अन्य प्रकार के फील्डवर्क को अंजाम देना।
  • प्रयोगों की निगरानी और रिकॉर्डिंग और डेटा का विश्लेषण करना।
  • जूनियर स्टाफ सदस्यों का पर्यवेक्षण करना।
  • शोध और अनुसन्धान प्रक्रियाओं का प्रदर्शन।
  • वैज्ञानिक अनुसंधान में नवीनतम विकास की जानकारी रखना; आदि।

Great scientists are persevering and never deterred by difficulties (महान वैज्ञानिक ढृढ़ता से काम कर रहे हैं और कठिनाइयों से कभी डिगे नहीं हैं)

Dr. A.P.J. Abdul Kalam

साइंटिस्ट (Scientist) का वेतन (Salary)

भारत में नवीनतम नियुक्त साइंटिस्ट (Scientist) का Entry Level Pay (शुरुआती वेतन) बेसिक वेतन 56100/- रूपये होता है। यह वेतन सातवें वेतन आयोग के Pay Matrix के लेवल 10 (56100- 177500/- रूपये) के अनुसार होता है।

उपरोक्त basic pay के अधिकारियों को वर्तमान में भारत सरकार द्वारा देय भत्तों को मिलाकर दिल्ली, मुंबई जैसे क्लास-A शहर में कुल वेतन लगभग 80000/- रूपये के आसपास मिलता है।

यह भी पढ़ें: IIT से M.Sc. कैसे करें ?

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत सरकार के उपरोक्त विभागों और अनुसंधान संगठनों के अतिरिक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के अन्य विभागों जैसे कि कॉउन्सिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR), सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी (NIAB), नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) आदि में भी अपनी योग्यता के अनुसार साइंटिस्ट (Scientist) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उपरोक्त के अलावा अभ्यर्थी राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में भी साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि अभ्यर्थी उपयुक्त योग्यता रखते हैं तो वे अमरीका के प्रसिद्ध अंतरिक्ष अनुसन्धान केंद्र NASA में भी Scientist या वैज्ञानिक बन कर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि इस लेख़ के माध्यम से आपको साइंटिस्ट बनने से सम्बंधित अधिकतर जानकारियां प्राप्त हुई होंगी। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि इस लेख़ को पढ़ कर साइंटिस्ट बनने के इच्छुक अभ्यर्थी इस सम्मानित और उच्च वेतन प्राप्त पद पर नियुक्त हो कर देश और दुनिया की सेवा कर सकेंगे।

अधिकतर पूछे गए प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: साइंटिस्ट (Scientist) कौन होते हैं ?
उत्तर 1: साइंटिस्ट (Scientist) वह व्यक्ति होते हैं जिनको किसी प्राकृतिक या भौतिक या रासायनिक या अन्य विज्ञानों या विषयों में उच्च एवं गहन अध्ययन द्वारा विशेषज्ञता प्राप्त होती है और वह अपनी विशेषज्ञता का प्रयोग किसी वैज्ञानिक या सम्बंधित शोध (research) कार्य में करते हैं।

प्रश्न 2: DRDO में Scientist कैसे बनते हैं ?
उत्तर 2: साइंस (विज्ञान) विषयों में पोस्ट-ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) और इंजीनियरिंग विषयों में ग्रेजुएट (स्नातक) अभ्यर्थियों को GATE exam के माध्यम से DRDO (Defence Research & Development Organization) में साइंटिस्ट (Scientist) पद के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और सम्बंधित इंटरव्यू (साक्षात्कार) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को DRDO में Scientist नियुक्त कर दिया जाता है।

प्रश्न 3: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में Scientist कैसे बनते हैं ?
उत्तर 3: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (B.E./ B.Tech) और साइंस पोस्ट ग्रेजुएट (M.Sc.) अभ्यर्थी GATE परीक्षा और BARC द्वारा आयोजित इंटरव्यू उत्तीर्ण करके BARC में Scientist बन सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर लिखित लेख पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 4: Agriculture Scientist (कृषि वैज्ञानिक) कैसे बन सकते हैं ?
उत्तर 4: M.Sc (Agriculture) डिग्री धारक अभ्यर्थी एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस (ARS) परीक्षा उत्तीर्ण करके ICAR (इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च) में Scientist बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!