MA kya hai aur kaise kare

MA या मास्टर ऑफ़ आर्ट्स एक 2-वर्षीय स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है जो किसी भी विषय के स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स के बाद किया जा सकता है। भारत में MA कोर्स अनेक उपलब्ध विषय विकल्पों में से किसी एक विषय में किया जा सकता है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि MA क्या है, MA कोर्स में प्रवेश की योग्यता और प्रक्रिया क्या है, MA कोर्स किन विषयों में किया जा सकता है, भारत में MA करने के लिए श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान कौन से हैं आदि; तो इस लेख के माध्यम से आपको यह सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि MA (मास्टर ऑफ़ आर्ट्स) क्या है और MA कोर्स कैसे करें।

MA क्या है

भारत में M.A. एक 2-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स है। यह कोर्स भारत के लगभग सभी मुख्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्धित अनेक कॉलेजों में कराया जाता है। MA कोर्स अनेक उपलब्ध विशेषज्ञताओं और विषयों में से किसी एक विषय में किया जा सकता है। MA की full form “Master of Arts” होती है।

MA कोर्स में प्रवेश (admission) की योग्यता (Eligibility)

भारत में M.A. कोर्स में प्रवेश पाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त ग्रेजुएट (स्नातक) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। MA में एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतू ग्रेजुएशन के न्यूनतम निर्धारित अंक अलग-अलग विश्वविद्यालयों / शिक्षण संस्थानों / आरक्षित वर्गों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

MA कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया (Admission Procedure)

भारत के अधिकतर विश्वविद्यालयों में MA कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन किया जाता है। भारत के कुछ मुख्य विश्वविद्यालयों की MA कोर्स में प्रवेश परीक्षाएं निम्नलिखित हैं:-

यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय)प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्ज़ाम)
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)पोस्ट-ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (PG DUET)
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) जवारलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE)
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (BHU PET)
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PU CET)
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IPU CET)
विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी)सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET)

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) कैसे करें ?

MA कोर्स किन विषयों (Subjects) में कर सकते हैं

भारत में मुख्यतः निम्नलिखित विषयों (Subjects) में से किसी एक विषय से M.A. कोर्स कर सकते हैं:-

  • भारतीय भाषा विषय (हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू आदि)
  • विदेशी भाषा विषय (अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन आदि)
  • इतिहास (History)
  • राजनीति शास्त्र (Political Science)
  • भूगोल (Geography)
  • अर्थव्यवस्था (Economics)
  • दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • एंथ्रोपोलॉजी (Anthropology)
  • मास कम्युनिकेशन (Mass Communication)
  • एजुकेशन (Education); आदि।

MA के top / best college (श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान)

भारत में MA कोर्स करने के लिए top या best college निम्नलिखित हैं:-

  • लेडी श्रीराम महिला कॉलेज, दिल्ली
  • हिन्दू कॉलेज, दिल्ली
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  • मिराण्डा हाउस, दिल्ली
  • लॉयला कॉलेज, चेन्नई
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  • सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट एंड डिज़ाइन, दिल्ली
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली
  • मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चेन्नई; आदि।

MA कोर्स कैसे करें

भारत में MA कोर्स निम्नलिखित में से किसी भी माध्यम से किया जा सकता है:-

  • नियमित (Regular) या फुल-टाइम माध्यम से।
  • पार्ट-टाइम माध्यम से।
  • पत्राचार (कॉरेस्पोंडेंस) माध्यम से।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको 2-वर्षीय MA कोर्स से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां जैसे कि MA क्या है, MA कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया, योग्यता, टॉप कॉलेज आदि दी गयी हैं। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर MA कोर्स कर सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: MA की full form क्या है ?
उत्तर: MA की full form “Master of Arts” है।

प्रश्न 2: क्या B.Sc के बाद MA कोर्स कर सकते हैं ?
उत्तर: हाँ, B.Sc के बाद MA कोर्स कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या B.Com के बाद MA कोर्स कर सकते हैं ?
उत्तर: हाँ, B.Com के बाद MA कोर्स कर सकते हैं।

प्रश्न 4: क्या B.Tech के बाद MA कोर्स कर सकते हैं ?
उत्तर: हाँ, B.Tech के बाद MA कोर्स कर सकते हैं।

प्रश्न 5: क्या MBBS के बाद MA कोर्स कर सकते हैं ?
उत्तर: हाँ, MBBS के बाद MA कोर्स कर सकते हैं।

प्रश्न 6: क्या 12th के बाद MA कोर्स कर सकते हैं ?
उत्तर: नहीं; चूँकि MA एक स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्स है, अतः यह 12th के बाद नहीं बल्कि किसी स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स के बाद किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!