M.Sc. ke baad kya kare

यदि आपने मास्टर ऑफ़ साइंस (M.Sc.) डिग्री उत्तीर्ण की है या 2-वर्षीय M.Sc. कोर्स कर रहे हैं और M.Sc. कोर्स के बाद भारत में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको M.Sc. कोर्स के बाद भारत में उपलब्ध पढ़ाई और नौकरी के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। अतः आइये जानते हैं कि M.Sc. के बाद क्या करें।

M.Sc. के बाद क्या करें

यदि आप भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान के किसी सामान्य विषय से M.Sc. के रूप में 2-वर्षीय स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्स कर रहे हैं या आपने M.Sc. कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है तो आपके समक्ष निम्नलिखित 5 श्रेष्ठ विकल्प मौजूद हैं:-

M.Tech

मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी या M.Tech एक 2-वर्षीय तकनीकी कोर्स होता है, जो मात्र इंजीनियरिंग विषयों में ही नहीं बल्कि साइंस (विज्ञान) विषयों में भी किया जा सकता है। अतः यदि आपने फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), मैथ्स (गणित), बायोटेक्नोलॉजी आदि विषयों से M.Sc. की हुई है तो आप GATE परीक्षा के माध्यम से I.I.T. सहित भारत के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों से सम्बंधित विषय में M.Tech कर सकते हैं। M.Tech कोर्स करने का लाभ यह है कि इसके बाद आप सम्बंधित विषय के वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) या सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Ph.D

यदि आप अपने M.Sc. के विषय में शोध (रिसर्च) कार्य के साथ-साथ एक उच्च शिक्षा भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप M.Sc. के बाद Ph.D (डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसॉफी) कर सकते हैं। किसी विज्ञान विषय से Ph.D करने के बाद भी अभ्यर्थी साइंटिस्ट या NET परीक्षा के माध्यम से भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भारत में साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख “साइंटिस्ट कैसे बनें” पढ़ सकते हैं।

B.Ed

बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed) एक 2-वर्षीय स्नातक डिग्री होती है जो B.A., B.Sc. या B.Com आदि स्नातक कोर्सों के बाद की जा सकती है। परन्तु यदि आपने B.Sc. के बाद B.Ed कोर्स ना करके सीधा M.Sc. कोर्स किया है तो आप M.Sc. के बाद B.Ed भी कर सकते हैं। M.Sc. के बाद B.Ed कोर्स करने का लाभ यह होता है कि इसके बाद आप भारत के सभी विद्यालयों (स्कूलों) में पोस्टग्रेजुएट टीचर (PGT) या लेक्चरर पद के लिए आवेदन करने हेतू योग्यता प्राप्त कर लेते हैं।

N.E.T परीक्षा

M.Sc. के बाद अभ्यर्थी सम्बंधित विषय में “नैशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (N.E.T.)” परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत M.Sc. उत्तीर्ण अभ्यर्थी भारत के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्यता प्राप्त कर लेते हैं।

सरकारी नौकरी

M.Sc. के बाद अभ्यर्थी भारत में विज्ञापित विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। भारत में मौजूद सरकारी नौकरी के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त करने के लिए और उनकी सम्बंधित योग्यता जानने के लिए आप हमारा लेख “सरकारी नौकरी कैसे पाएं” पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको “M.Sc. के बाद क्या करें” से सम्बंधित टॉप 5 विकल्पों की जानकारी दी गयी है। परन्तु उपरोक्त विकल्पों के अलावा भी भारत में M.Sc. के बाद अनेक विकल्प मौजूद हैं। अतः आप अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार M.Sc. के बाद भारत में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों में से कोई विकल्प चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!