JNU ke course aur admission ki eligibility in hindi

यदि आप जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पढ़ाई करना चाहते हैं और JNU में कराये जाने वाले सभी कोर्स और उनमें प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतू शैक्षिक योग्यता जानना चाहते हैं तो यह सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। यदि भारतीय और विदेशी भाषाओं में कराये जाने वाले B.A. कोर्स को छोड़ दिया जाए तो JNU में मुख्यतः स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) और Ph.D / M.Phil कोर्स ही कराये जाते हैं। इस लेख में हम आपको JNU के विभिन्न कोर्स और उनमें एडमिशन की योग्यता (Eligibility) के बारे में बताएँगे।

Table of Contents

JNU के विभिन्न कोर्स और उनमें एडमिशन की योग्यता (Eligibility)

अब हम आपको JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में कराये जाने वाले विभिन्न कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने हेतू एक-एक करके शैक्षिक योग्यता बताएँगे:-

M.A. (पॉलिटिक्स) (विशेषज्ञता- इंटरनेशनल स्टडीज़)

  • 12th के बाद न्यूनतम 50% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।

M.A. (इंटरनेशनल रिलेशन्स)

  • 12th के बाद न्यूनतम 50% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।

M.A. (अर्थशास्त्र / इकोनॉमिक्स) (विशेषज्ञता- इंटरनेशनल स्टडीज़)

  • न्यूनतम 50% अंकों सहित एक सहायक विषय के रूप में गणित के साथ अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन; या
  • न्यूनतम 50% अंकों सहित एक सहायक के रूप में अर्थशास्त्र के साथ गणित (ऑनर्स) विषय में ग्रेजुएशन; या
  • न्यूनतम 50% अंकों सहित सांख्यिकी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन, जिसमें अर्थशास्त्र और गणित सहायक विषयों के रूप में हों; या
  • न्यूनतम 60% अंकों सहित माइक्रोइकॉनॉमिक्स, मैक्रोइकॉनॉमिक्स, मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स और सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स) में ग्रेजुएशन।

B.A. (भारतीय / विदेशी भाषा)

  • न्यूनतम 45% अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।

M.A. (फारसी/ पश्तो/ अरबी/ जापानी/ कोरियाई/ चीनी/ फ्रेंच/ जर्मन/ हिंदी/ उर्दू/ रूसी/ स्पेनिश/ अंग्रेजी भाषा)

  • 12th के बाद न्यूनतम 45/ 50% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।
  • संबंधित भाषा में पर्याप्त दक्षता प्राप्त होनी चाहिए।

M.Sc (लाइफ साइंस)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित जीव विज्ञान (बायोलॉजी), भौतिक विज्ञान (फिजिक्स), कृषि विज्ञान (अग्रिकल्चरल साइंस) या जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) में B.Sc या B.Tech डिग्री।

M.A. (अर्थशास्त्र/ इकोनॉमिक्स)

  • 12th के बाद न्यूनतम 50% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।
  • 12वीं कक्षा गणित विषय सहित उत्तीर्ण।

M.A. (इतिहास / हिस्ट्री)

  • न्यूनतम 50% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।

M.A. (पॉलिटिकल साइंस)

  • न्यूनतम 50% अंकों सहित 3-वर्षीय B.A. डिग्री कोर्स
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Sc / B.Tech डिग्री कोर्स।

M.A. (भूगोल/ जियोग्राफी)

  • न्यूनतम 45% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।

M.A. (नागरिक शास्त्र/ सोशियोलॉजी)

  • न्यूनतम 45% अंकों सहित कोई भी 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स।

मास्टर ऑफ़ पब्लिक हेल्थ (MPH)

M.Sc (Environmental Science)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित MBBS/ B.Tech/ B.Sc

M.C.A.

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित गणित में पर्याप्त योग्यता के साथ किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री।

M.Tech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech / MCA / M.Sc (कंप्यूटर साइंस/ सांख्यिकी/ गणित/ ऑपरेशन्स रिसर्च/ अन्य विज्ञान विषय)

M.Tech (स्टैटिस्टिकल कंप्यूटिंग)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech / MCA / M.Sc (कंप्यूटर साइंस/ सांख्यिकी/ गणित/ ऑपरेशन्स रिसर्च/ अन्य विज्ञान विषय)

M.Sc (भौतिक विज्ञान/ फिज़िक्स)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों में B.Sc; या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech (कंप्यूटर/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

M.Sc (भौतिक विज्ञान/ फिज़िक्स)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों में B.Sc; या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech (केमिकल/ पेट्रोलियम/ पॉलीमर इंजीनियरिंग)

M.Sc (गणित)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित गणित विषय के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री।
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech.

M.A. (आर्ट्स और सौंदर्यशास्त्र)

  • न्यूनतम 50% अंकों सहित कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री।

इंटीग्रेटिड B.Sc-M.Sc (आयुर्वेदिक बायोलॉजी)

  • न्यूनतम 45% अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।

M.A. (संस्कृत)

  • न्यूनतम 45% अंकों सहित B.A. (संस्कृत)

इंटीग्रेटेड B.Tech- M.Tech

  • न्यूनतम निर्धारित अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों सहित)

M.Sc (मॉलिक्यूलर मेडिसिन)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित MBBS/ B.V.Sc/ B.Sc/ B.Pharma

M.Tech (नैनोसाइंस)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित M.Sc; या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech/ B.E.

M.Tech (नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स)

  • न्यूनतम 55% अंकों सहित M.Sc; या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित B.Tech/ B.E.

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको JNU के विभिन्न कोर्स और उनमें एडमिशन की योग्यता के बारे में जानकारी दी है। JNU से पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र अपनी योग्यता के अनुसार JNU के सम्बंधित कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। JNU के लगभग सभी कोर्सों में admission JNUEE प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है।

JNUEE परीक्षा एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है, अर्थात यह परीक्षा कंप्यूटर पर परीक्षा केंद्रों में ली जाती है। JNUEE परीक्षा में सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक (MCQs) होते हैं। JNU के किसी भी कोर्स में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाने वाली JNUEE परीक्षा में मुख्यतः सम्बंधित शैक्षिक योग्यता के कोर्स में से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!